Friday, January 16, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडासोमवार को हड़ताल की नई रणनीति तय करेंगे अधिवक्ता

सोमवार को हड़ताल की नई रणनीति तय करेंगे अधिवक्ता

धरना प्रदर्शन के माध्यम से ग्राम न्यायालय स्थापना का होगा विरोध

जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी ने कहा है कि करीब एक माह से चल रहे आंदोलन के बावजूद हमारी मांगों पर अभी कोई निर्णय नहीं हो पाया है। इसलिए आगामी सोमवार को अपने साथियों के साथ बैठकर हम आंदोलन की नई रूपरेखा तैयार करेंगे। वह शनिवार को
बार सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि तहसील मुख्यालय पर व्याप्त भ्रष्टाचार, न्यायालय की पंगु व्यवस्था, मनकापुर में ग्राम न्यायालय की स्थापना, वकीलों पर मुकदमा सहित कई मुद्दो को लेकर अधिवक्ता हड़ताल पर है। इन मांगों को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों से कई बार वार्ता भी हुई, परन्तु नतीजा शून्य रहा है। इन सबके पीछे जिलधिकारी का अहम रोल दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय से एक मुंसिफ कोर्ट की स्थापना तहसील मनकापुर में कर दिया गया, जिसके विरोध में दोनो बार संघों की संयुक्त बैठक कर जिला जज व जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। अधिकारियों से मांग की गयी कि ग्राम न्यायालय अधिनियम तथा विधि आयोग द्वारा सुझाए गए तत्वों के प्रकाश में सामान्य व्यक्ति को त्वरित सस्ता और सारवान् न्याय किसी तहसील परिसर में अदालत स्थापित करके सम्भव नही है। उन्होंने कहा कि सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में एक आवश्यक बैठक कर अगली रणनीति तैयार की जायेगी। प्रेस कांफ्रेंस मे मनोज कुमार सिंह महामंत्री, सन्तोषी लाल तिवारी वरिष्ठतम उपाध्यक्ष, अरविन्द कुमार पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार मिश्र, रमेश कुमार दूबे, अनुपम शुक्ल, राजकुमार कुमार चतुर्वेदी, रजनीश कुमार पाण्डेय, रामू प्रसाद सहित सम्पूर्ण कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular