Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सोमवार को नगरीय निकाय चुनाव की समीक्षा करेगी कांग्रेस

 सोमवार को नगरीय निकाय चुनाव की समीक्षा करेगी कांग्रेस

-लोकसभा चुनाव में अपने मत प्रतिशत बढ़ाने पर भी होगी चर्चा, खाबरी पदाधिकारियों में भरेंगे जोश

लखनऊ(हि.स.)। कांग्रेस पार्टी सोमवार (22 मई) को नगरीय निकाय चुनाव की समीक्षा करेगी। इसके लिए सभी जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्षों के साथ ही प्रदेश के पदाधिकारियों को खबर कर दी गयी है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी करेंगे। इस समीक्षा के बहाने कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनावों के प्रचार अभियान की भी रणनीति बनाएगी।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक एवं प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि बैठक में नगरीय निकाय चुनाव से संबंधित सूचनाओं सहित जिला और शहर अध्यक्षों को बैठक में आने के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से परिपत्र भेज दिया गया है। श्री सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी सम्पन्न हुए नगर निकाय चुनाव को लेकर काफी गंभीर है। बैठक में प्रदेश भर में नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के प्रदर्शन और आने वाले समय में आम जनता को पार्टी के प्रति कैसे जोड़ा जाये, इस पर रणनीति बनाने की दिशा में विचार विमर्श किया जायेगा।

2017 के नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी को चार प्रतिशत मत मिले थे, जबकि 2023 में तीन प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं नगर पंचायत में कांग्रेस के वोट प्रतिशत में दोगुने की वृद्धि हुई है। नगर पंचायत में कांग्रेस को 2017 में जहां चार प्रतिशत वोट मिले थे, इस बार आठ प्रतिशत वोट मिले हैं।

उपेंद्र/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular