Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सोमवती अमावस्या पर भोलेनाथ का जलाभिषेक, दर्शन को उमड़े भक्त

 सोमवती अमावस्या पर भोलेनाथ का जलाभिषेक, दर्शन को उमड़े भक्त

– शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए लगी लम्बी कतारें

मीरजापुर (हि.स.)। सावन के दूसरे सोमवार को सोमवती अमावस्या पर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर भक्तों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। नगर के पंचमुखी महादेव, तारकेश्वर महादेव, बूढ़ेनाथ मंदिर पर बड़ी संख्या में आस्थावानों की भीड़ उमड़ी।

सोमवती अमावस्या पर शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। भक्त सुबह से ही गंगा घाटों पर स्नान कर शिवालयों में पहुंचे। भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर दूध, बेलपत्र, धतूरा, माला-फूल आदि चढ़ाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। हर हर महादेव के जयघोष से शिवालय गुंजायमान रहे। इसके पूर्व भक्तों ने नगर के नारघाट, पक्का घाट, संकठा घाट, बरियाघाट, कचहरी घाट, विंध्याचल पक्का घाट सहित अन्य घाटों पर स्नान किया।

बरियाघाट स्थित पंचमुखी महादेव, तारकेश्वर महादेव, बूढ़ेनाथ, नागेश्वरनाथ महादेव, शिवपुर स्थित रामेश्वरम महादेव समेत सभी शिवालयों में पूजन-अर्चन किया। सुरक्षा के मद्देनजर शिवालयों में पुलिस बल तैनात किया गया है। महिलाओं ने भगवान शिव के साथ मां पार्वती की पूजा अर्चना कर परिवार के सुखमय जीवन की कामना की।

गिरजा शंकर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular