Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसोनेलाल पटेल सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगी केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

सोनेलाल पटेल सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगी केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल

– कन्नौज में रहे कार्यक्रम को लेकर कानपुर नगर में बैठक कर की गईं तैयारियां

कानपुर (हि.स.)। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल 17 अक्टूबर को कन्नौज पहुंचेगी। यहां पर अपना दल के संरक्षक व अपने पिता डाॅ. सोनेलाल पटेल के नाम से सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगी। इसको लेकर शुक्रवार को कानपुर की सीसीमऊ विधानसभा में बैठक हुई और तैयारियों को लेकर गहन मंथन हुआ।

वसुंधरा कांप्लेक्स 80 फिट रोड स्थित अपना दल (एस) सीसामऊ विधानसभा कार्यालय में शुक्रवार को एक अति महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिला संगठन द्वारा कानपुर जनपद में रहने वाले अपना दल एस के सभी प्रदेश पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा यशाकायी डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी 12वीं पुण्यतिथि पर “यशाकायी डॉक्टर सोनेलाल पटेल सामुदायिक भवन” का लोकार्पण अपना दल एस राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा किया जाएगा। यह कार्यक्रम आगामी 17 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को डॉक्टर साहब के जन्म स्थान ग्राम पंचायत-बगुलिहाई, विकासखंड तालग्राम, जिला-कन्नौज में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम को लेकर बैठक में विस्तार से वार्ता की गई और कानपुर जनपद में रहने वाले सभी प्रदेश एवं जिला पदाधिकारीयों की सहभागिता और भूमिका पर चर्चा की गई। साथ ही सर्वसम्मति से तय हुआ है कि कार्यक्रम में कानपुर जनपद से प्रदेश पदाधिकारीयों के नेतृत्व में जिला संगठन 100 चार पहिया वाहनों व संख्या बल के साथ के कन्नौज के लिए प्रस्थान कर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का कार्य करेगा।

कानपुर जिला संगठन की ओर से जिला अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यक्रम पार्टी के संरक्षक यशाकायी डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी की पुण्यतिथि का है। हम सभी 17 अक्टूबर को डॉक्टर सोनेलाल पटेल के जन्म स्थान कन्नौज में प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व में संख्या बल सहित दो सौ चार पहिया वाहनों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का काम करेंगे।

इस दौरान प्रदेश महासचिव जेएन कटियार, प्रदेश महासचिव बौद्धिक मंच रजनीश तिवारी, प्रदेश सचिव व्यापार मंच किशन जायसवाल, प्रदेश सचिव व्यापार मंच बॉबी भाटिया, प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच पप्पू शाह, प्रदेश सचिव महिला मंच अंकिता सचान, प्रदेश सचिव महिला मंच आशा अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आईटी मंच आशीष सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच बबली अवस्थी, प्रदेश सचिव चिकित्सा मंच डॉ गौरव सिंह आदि प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular