-विधानसभा चुनाव से पहले अपना दल एस ने युवा हुंकार यात्रा का किया आगाज
कानपुर (हि.स.)। गरीब मजलूम और निहसाय लोगों की जीवन पर्यन्त डाॅ. सोनेलाल पटेल आवाज उठाते रहे हैं। उनके इस कारवां को अपना दल एस अध्यक्षा अनुप्रिया पटेल लगातार आगे बढ़ा रही हैं और इस वर्ग से आने वाले लोग राजनीति में बराबर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। उनके कारवां को आगे बढ़ाने के लिए अपना दल एस ने हुंकार यात्रा का आगाज किया है। यह बातें शनिवार को अपना दल एस के युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया ने कही।
कहा कि अपना दल एस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशानुसार अपना दल एस उत्तर प्रदेश भ्रमण युवा हुंकार यात्रा का शुभारंभ अपना दल एस पार्टी कैंप कार्यालय से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल द्वारा झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। जानकारी देते हुए अपना दल एस युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि यात्रा संपूर्ण उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों से होते हुए राजधानी लखनऊ में ही समापन किया जाएगा।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य अपना दल एस पार्टी के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल के कारवां को लेकर अनुप्रिया पटेल एवं अपना दल एस पार्टी के मिशन व नीतियों और विचारधाराओं को संपूर्ण उत्तर प्रदेश में कोने-कोने तक गांव-गांव तक कस्बों शहरों तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान सभी जनपदों में बड़ी तादाद में लोग पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण करेंगे और अनेक स्थानों पर सदस्यता अभियान का कार्यक्रम गांव-गांव तक रखा जाएगा।
