Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यसोनू निगम पर हमले के आरोपित के बचाव में उतरी उसकी बहन

सोनू निगम पर हमले के आरोपित के बचाव में उतरी उसकी बहन

मुंबई (हि.स.)। चेंबूर इलाके में लाइव कंसर्ट के दौरान मशहूर सिंगर सोनू निगम पर हमला करने वाले आरोपित स्वप्निल फतरपेकर की बहन सुप्रदा फतरपेकर अपने भाई के बचाव में उतर आई हैं।

सुप्रदा ने कहा, “मेरा भाई सोनू निगम के साथ एक सेल्फी क्लिक करना चाहता था। सेल्फी लेने के दौरान उनकी सोनू निगम के बॉडीगार्ड से बहस हो गई। यह बस एक फैन मोमेंट था जो गलत हो गया। उसके बाद हमने सोनू निगम से माफी मांगी है। मेरा भाई सोनू निगम का बहुत बड़ा फैन है, उसे बस एक सेल्फी लेनी थी। मैं अनुरोध करती हूं कि इस मामले को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।”

स्वप्निल फतरपेकर के पिता प्रकाश फतरपेकर शिवसेना उद्धव गुट के विधायक हैं। सोनू के इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपित स्वप्निल फतरपेकर की बहन सुप्रदा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular