सोनीपत (हि.स.) । पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि प्रभु को प्राप्त करने का सर्वोत्तम साधन श्रीमद् भागवत है। यह हमें आत्मिक संतुष्टि प्रदान करता है, प्रभु सिमरन से उनके नजदीक पहुंचने में मदद करता है। शुक्रवार को देवडू रोड स्तिथ शिव कालोनी की गली नम्बर 9 में श्री भागवत महापुराण मूल पाठ के शुभारंभ एवं कलश शोभा यात्रा में भागीदारी करते हुए पूर्व मंत्री कविता जैन ने शुक्रवार को श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि सत्य ही परमात्मा है और सत्य के सहारे ही नर नारायण के समीप पहुंचा जा सकता है। असत्य बोलने से जीव के पुण्य क्षण होते है। उन्होंने कहा कि यदि हमारा आचार विचार शुद्ध होगा तो कभी भी कलियुग हममें प्रवेश नहीं कर सकता। कलियुग में केवल दान ही प्रधान है, जबकि सतयुग में धर्म के चार तत्व थे। त्रेता में सत्य चला गया, द्वापर में सत्य और तप न रहे और कलियुग में तो सत्य, तप और पवित्रता तीनों चले गए। जीव केवल दान देकर और प्रभु नाम जपकर ही अपने जीवन को दिव्य बना सकता है। पूर्व मंत्री ने कहा कि भोगमयी जीवन से ठाकुर दूर रहते हैं और शुद्ध हदय वालों में निवास करते हैं। सुनीता राठी, कृष्णा, अनीता, कमलेश, सुनीता, पूनम, पिंकी, निशा, सुरजीत राठी, पंडित अमित, पंडित सतप्रकाश, सुरेश कुमार, संजय, राजकुमार, बलजीत मौजूद रहे।
सोनीपत: आत्मिक संतुष्टि प्रदान करती है श्रीमद् भागवत: कविता जैन
RELATED ARTICLES
