बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के ससुराल से चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी पर अनिल कपूर ने खुशी जताई है।
सोनम कपूर के पिता व अभिनेता अनिल कपूर ने इस मामले पर ट्वीट कर दिल्ली पुलिस का धन्यवाद दिया है। अनिल कपूर ने लिखा-‘इस मामले को सफलतापूर्वक सुलझाने के लिए मैं दिल्ली पुलिस को सैल्यूट करता हूँ । आहूजा के घर पर चोरी के मामले को तुरंत सुलझाने में दी गई उनकी सेवा के लिए आभार। सच में अगर दिल्ली पुलिस पूरी शिद्दत से केस को सुलझाने में ना जुटती, तो शायद सोनम के ससुराल से चोरी हुए पैसों और गहनों का मिलना संभव नहीं था। ‘
अनिल कपूर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही हर कोई दिल्ली पुलिस के इस मेहनत और काम की तारीफ कर रहा है। गौरतलब है, सोनम कपूर के ससुराल में फरवरी में लगभग 2.41 करोड़ रुपये कीमत के गहने और नकदी चोरी हुए थे। जिसका पता कुछ दिन पहले ही लगा था, जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया और उनके पास से कुछ गहने भी बरामद कर लिए हैं।
सुरभि सिन्हा/कुसुम
