Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसोनभद्र में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई,तीन की मौत

सोनभद्र में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई,तीन की मौत

सोनभद्र/वाराणसी (हि.स.)। सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के परसा टोला स्थित वाराणसी छत्तीसगढ़ मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ सूरजपुर से उपेंद्र दुबे (56) कार से परिवार के साथ सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के राजासरई गांव रिश्तेदार शंकर प्रसाद दुबे के घर आ रहे थे। कार सुबह परसा टोला के समीप पहुंची ही थी कि अचानक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार मानमती दुबे (70) पत्नी केशव प्रसाद दुबे, देव रूपी दुबे (55) पत्नी उपेंद्र दुबे व पत्रकार नवीन दुबे (24) पुत्र उपेंद्र दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं,उपेंद्र दुबे (56) पुत्र केशव प्रसाद दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। हादसे की जानकारी पाते ही मृतकों और घायलों के परिजनों में हड़कम्प मच गया। परिजन आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंच गये। घायल उपेंद्र की प्राथमिक चिकित्सा के बाद परिजन बेहतर उपचार के लिए छत्तीसगढ़ लेकर चले गए। सूचना पर दुद्धी एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular