Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसोनभद्र में गैंगस्टर के चार आरोपितों की 1.45 करोड़ की संपत्ति जब्त

सोनभद्र में गैंगस्टर के चार आरोपितों की 1.45 करोड़ की संपत्ति जब्त

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर में निरुद्ध चार आरोपितों की एक करोड़ 45 लाख 53 हजार की चल- अचल संपत्ति जब्त की है। चारों के खिलाफ रायपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस ने यह कार्यवाही जिलाधिकारी के आदेश पर किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राबर्ट्सगंज पुलिस ने मंगलवार को आरोपित संदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय नरसिंह निवासी प्रभापुरम कॉलोनी, थाना रॉबर्ट्सगंज के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनकी चल संपत्ति ट्रक अनुमानित कीमत लगभग 2070000 रुपये को जब्त किया है। कुनाल सिंह पुत्र प्रमोद सिंह निवासी कुशी, थाना रॉबर्ट्सगंज की चल संपत्ति ट्रक अनुमानित कीमत लगभग 2380000 रुपये, रॉयल इनफील्ड बुलेट वाहन अनुमानित कीमत लगभग 100000 रुपये, मारुति स्विफ्ट कार अनुमानित कीमत लगभग 550000 रुपये, टीवीएस मोटरसाइकिल अनुमानित कीमत लगभग 58000 रुपये, कुल अनुमानित सम्पत्ति लगभग 3088000 रुपये को जब्त किया।

पुलिस ने आरोपित सिकन्दर सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी प्रभापुरम कॉलोनी थाना रॉबर्ट्सगंज के पुसौली स्थित भूमि व मकान की अचल संपत्ति कुल अनुमानित सम्पत्ति लगभग 8895000 रुपये को जब्त किया। वही मारकण्डेय सिंह पुत्र स्वर्गीय फेकई सिंह निवासी ग्राम वार, थाना रॉबर्ट्सगंज की चल सम्पत्ति न्यू हॉलैण्ड ट्रैक्टर अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये को जब्त किया है।

पीयूष

RELATED ARTICLES

Most Popular