Wednesday, March 18, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलसॉफ्टवेयर इंजीनियर से नौ लाख ठगने वाला गिरफ्तार

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से नौ लाख ठगने वाला गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। कभी मां तो कभी खुद की बीमारी बताकर लोगों से रुपये ठगने वाले अपराधी को मड़ियाव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने बीते दिनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर से मां की बीमारी बताकर नौ लाख रुपये ठगे थे।

मड़ियाव थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी देवेश मिलवानी मूलरुप से सीतापुर के प्रेमनगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ क्यूं अलीगंज की रहने वाली युवती कीर्ति मौर्या ने नौ लाख रुपये ठगी की एफआईआर दर्ज करायी थी। आरोप है कि देवेश ने मां की बीमारी बताकर पहले दस हजार रुपये लिए। इसके बाद वह कई बहाने बनाकर उससे नौ लाख रुपये की ठगी कर चुका है।

पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म स्वीकार कर बताया कि पूर्व में भी उसने एक युवती अथर्वी शुक्ला और उत्कर्ष पाण्डेय के साथ ठगी की थी। जिसके सम्बंध में मड़ियाव थाने में एफआईआर दर्ज है। इसके पूर्व में भी उसने कई लोगों से बीमारी का बहाना बताकर ठगी की है। उसने यह भी बताया कि एक लाख रुपये सिर्फ उसने अपने ऊपर खर्च किया है और बाकी सब सट्टे में हार गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular