Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसैय्यद आसिफ हसन फिर बने यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के मंडलीय...

सैय्यद आसिफ हसन फिर बने यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष

– सैय्यद आसिफ को 193 मत मिले, उनके प्रतिद्वंदी नवीन भटनागर को 104 मत मिले

– धर्मेंद्र सिंह मंत्री, दीपक शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक कुमार आडिटर, नजाकत अली कोषाध्यक्ष पद निर्वाचित

मुरादाबाद (हि.स.)। उत्तर प्रदेश एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन मुरादाबाद मंडल शाखा के चुनाव में मंडलीय अध्यक्ष पद पर सैय्यद आसिफ हसन ने फिर से बाजी मार ली। वहीं धर्मेंद्र सिंह मंत्री, दीपक शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अभिषेक कुमार आडिटर, नजाकत अली कोषाध्यक्ष पद निर्विरोध निर्वाचित किए गए।

यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न हुआ था। चुनाव में मंडलीय अध्यक्ष पद के लिए दो, मंत्री पद पर भी दो उम्मीदवार ही थे। चुनाव परिणाम रविवार को हैविट मुस्लिम इंटर कॉलेज में चुनाव अधिकारी श्रीकांत यादव ने घोषित किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष विवेक यादव रहे।

आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे से छह चरणों में हुई काउंटिंग शुरू हुई। पहले चरण से ही सैय्यद आसिफ हसन ने बढ़त बनाए रखी। पांचवें चरण तक ही स्थिति स्पष्ट हो चुकी थी। सैय्यद आसिफ को 193 मत मिले, वहीं उनके प्रतिद्वंदी नवीन भटनागर को 104 मत मिले। सैय्यद आसिफ ने नवीन को 89 वोटों से हरा दिया। इसी तरह मंत्री पद धर्मेंद्र सिंह को 152 वोट मिले। कांटे के इस मुकाबले में रामपुर के पन्ना लाल 11 वोटों से हार गए। उन्हें कुल 141 वोट ही मिले। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दीपक शर्मा, आडिटर अभिषेक कुमार व कोषाध्यक्ष के लिए नजाकत अली निर्विरोध चुने गए। इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी संजय सत्संगी, मलखान सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, अशोक कुमार, संदीप कुमार, मुस्तकीम, मो. एकमान अली, मनुराज शर्मा, जीत सिंह, एहसान हैदरी, राजपाल सिंह, फराज हैदर, सैय्यद जमाल आदि मौजूद रहे।

निमित जायसवाल/प्रभात

RELATED ARTICLES

Most Popular