Saturday, April 4, 2026
Homeमनोरंजनसैफीना के लाडले तैमूर के जन्मदिन पर बुआ सोहा अली खान ने...

सैफीना के लाडले तैमूर के जन्मदिन पर बुआ सोहा अली खान ने शेयर किया क्यूट वीडियो

बॉलीवुड में सैफीना के नाम से मशहूर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर आज छह साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर तैमूर की बुआ एवं अभिनेत्री सोहा अली खान ने एक क्यूट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में तैमूर और इनाया जमकर मस्ती करते, खेलते-कूदते और लड़ते-झगड़ते भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक जगह करीना अपने छोटे बेटे जेह अली खान के साथ भी नजर आ रही हैं। वहीं तैमूर और इनाया कभी चेस खेलते तो कभी दौड़ते हुए तो कभी फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। सोहा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बेटी की तरफ से कैप्शन में लिखा, ‘मुझे आशा है कि हम हमेशा एक-दूसरे से सीखते रहेंगे क्योंकि जीवन नाम के क्रेजी एडवेंचर गेम के माध्यम से एक साथ चलते हैं- जन्मदिन मुबारक हो टिम भाई, लॉट्स ऑफ ‘लव’ इन्नी’।

तैमूर और इनाया का यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने एक -दूसरे को लम्बे समय तक डेट करने के बाद साल 2012 में शादी कर ली थी। 20 दिसंबर, 2016 को सैफ और करीना अपने पहले बच्चे तैमूर के माता-पिता बने। वहीं फरवरी, 2021 में वे दूसरे बेटे जेह के माता-पिता बने।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular