Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में एक और छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में एक और छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इटावा(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में स्थापित सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के द्वारा आत्महत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पैरामेडिकल के एक और छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पिछले चार माह पूर्व भी एमबीबीएस के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सैफई आयुर्विज्ञान विश्विद्यालय में पैरामेडिकल के प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को एकत्र किया है। पुलिस को मृतक के कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक छात्र करुणानिधि रायबरेली जनपद के जगतपुर पोस्ट खुदई का निवासी था और 2021 बैच में दाखिला लेकर यूनिवर्सिटी के छात्रावास में ब्लॉक नंबर पांच के कमरा नंबर 206 में रहकर पैरमेडिकल की पढ़ाई कर रहा था।

मृतक छात्र करुणानिधि के भाई नितिन शर्मा ने बताया कि उसके द्वारा अपने भाई को बार बार फोन लगाने के बाद भी जब फोन रिसीव नहीं हुआ तो उसने भाई के दोस्त भानु से फोन कर बात करवाने के लिए कहा। जब भानु ने करुणानिधि के कमरे पर जाकर दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा न खुलने पर उसने अपने अन्य साथियों को सूचना दी। कमरे के अंदर झांककर देखा तो उसका भाई फांसी के फंदे पर झूल रहा था। इसकी सूचना तुरंत विश्विद्यालय के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिस ने कमरे को तोड़कर उसके भाई के शव को कब्जे में लिया है।

रोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular