Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसैनिक पुनर्वास निधि की आमदनी बढ़ाने की बने योजना : आनंदीबेन पटेल

सैनिक पुनर्वास निधि की आमदनी बढ़ाने की बने योजना : आनंदीबेन पटेल

लखनऊ(हि.स.)। सैनिक पुनर्वास निधि अटारी प्रक्षेत्र की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को समिति सदस्यों के साथ बैठक की। राज्यपाल ने कहा कि सैनिक पुनर्वास निधि को होने वाली वार्षिक आय बेहद कम है। निधि की वार्षिक आमदनी बढ़ाने के लिए योजना बनायी जाये। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को यहां राजभवन में “उत्तर प्रदेश सैनिक पुनर्वास निधि अटारी प्रक्षेत्र” के प्रस्तुतिकरण का अवलोकन कर रही थीं।

आनंदीबेन पटेल ने कहा कि अटारी प्रक्षेत्र का अधिकांश भाग बंजर है। बंजर हिस्से को कृषि के लिए अनुपयुक्त बताया जा रहा है। इस प्रक्षेत्र को अन्य बेहतर उपयोग में लिया जाये। सैनिक पुनर्वास निधि में वृद्धि के लिए अटारी प्रक्षेत्र का फार्म राज्य सरकार को हस्तांरित किया जाये और एकमुश्त धनराशि प्राप्त करने के विकल्प पर प्रस्ताव बनाया जाये। इस प्रकार निधि में एकमुश्त राशि प्राप्त करके, उसके उपयोग से आय में वृद्धि हो सकेगी। भूमि का जनहित में उपयोग भी किया जा सकेगा।

बैठक में मौजूद रहे सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उत्तर प्रदेश के निदेशक ब्रिगेडियर रवि ने राज्यपाल को बताया कि अटारी प्रक्षेत्र से सैनिक पुनर्वास निधि को रुपये 15 लाख वार्षिक आय प्राप्त होती है। अटारी प्रक्षेत्र की लीज रिनीवल वर्ष 2014 से शासन में विचाराधीन है।

उन्होंने राज्यपाल को सैनिक पुनर्वास निधि के लीज होने के कारण भू-उपयोग की अपनी सीमाओं से भी अवगत कराते हुए अधिकारों में वृद्धि करने के प्रस्तावों से अवगत कराया। बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता, कर्नल वीसी शुक्ला, फार्म मैनेजर डा. एपी ओझा एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular