Thursday, January 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसैनिक जीडी महिला सैन्य पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित

सैनिक जीडी महिला सैन्य पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित

 जनवरी 2021 में हुई सैनिक जनरल ड्यूटी महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली की 25 अप्रैल को होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) स्थगित कर दी गई है। यह भर्ती उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए 18 से 20 जनवरी 2021 तक लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर और कॉलेज में हुई थी।

सैनिक जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस) की भर्ती रैली के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 25 अप्रैल 2021 को एएमसी सेंटर और कॉलेज में होनी थी। यह परीक्षा कोविड-19 महामारी की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर स्थगित कर दी गई है। वर्तमान परिस्थितियों में सुधार के बाद आगे परीक्षा की नई तारीख, तौर-तरीके के दिशनिर्देश जारी किए जाएंगे। यह जानकारी सेना के प्रवक्ता ने दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular