राज्य डेस्क
देहरादून। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के कुंडा में पुलिस ने जस्मिफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मां-बेटे फरार हैं। काशीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अक्षय प्रसाद कोंडे ने मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कुंडा थाना के गोवन्दि कालोनी के सरवरखेड़ा में पिछले कुछ समय से अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो तथ्य सही पाये गये। इसके बाद श्री कोंडे के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने आज उस मकान पर धावा बोल कर अनैतिक देह व्यापार में लिप्स चार महिलाओं समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रणजीत सिंह, जेबा, निशा पांडे, शबाना और मुन्नी शामिल हैं। श्री कोंडे ने बताया कि इस धंधे की मुख्य आरोपी अफरोज जहां और उसका बेटा दानिश फरार हैं। उन्होंने बताया कि अफरोज जहां अपने मकान में तलाकशुदा महिलाओं के माध्यम इस धंधे का चलाती थी। लोगों को शक न हो इसलिये एक समय में एक ग्राहक को बुलाया जाता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। श्री कोंडे ने कहा कि आरोपियों की फोन की जांच की जा रही है और इस मामले से जुड़े सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है।
यह भी पढ़ें : जानें क्या होगा कैप्टन अमरिंदर की नई पार्टी का नाम
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
