Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट मोबाइल फोन किए गये वितरित

सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट मोबाइल फोन किए गये वितरित

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद में राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड मलासा, अमरौधा में जन जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विधायक भोगनीपुर विनोद कटियार एवं ब्लाक प्रमुख प्रमिला कटियार द्वारा प्रतिभाग किया। वहीं आंगनबाड़ी कत्रियों को बदलते समय के चलते स्मार्ट और तेज कार्य करने योग्य बनाने के लिए स्मार्ट फोन भी दिए गए।

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ लगातार शिक्षा विभाग के कदम बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। यही कारण है कि हर जनपद में शिक्षा विभाग को बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट क्लास तक चलाई जा रही हैं। अब योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कत्रियों को और बेहतर सुविधा देनेके लिए उनको एक स्मार्ट फोन देने का फैसला किया है। जिस कड़ी में मुख्यमंत्री ने आज लखनऊ से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वहीं सभी जनपदों में जन प्रतिनिधियों द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया। इसी में चलते विकासखंड मलासा, अमरौधा में विधायक विनोद कटियार ने आंगनबाड़ियों को आह्वान करते हुए कहा कि कुपोषण को दूर करने में अपना शत प्रतिशत योगदान दें। भ्रूण हत्या को रोकने से पूर्ण रूप से सजग रहें। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन तथा डाटा फीडिंग के लिये यह स्मार्ट मोबाइल फोन वितरित किए गए हैं। सभी जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करें। इस मौके पर कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular