Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसेवा सप्ताह पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

सेवा सप्ताह पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

लखनऊ।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत 14 से 20 सितम्बर तक विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजधानी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। 

रक्तदान व प्लाजमा डोनेशन का यह शिविर लखनऊ के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में एलडीए कॉलोनी के त्रिकोणी पार्क (राजाजीपुरम) में आयोजित हुआ। इसमें केजीएमयू के प्रशिक्षित डॉक्टर उपस्थित रहे। शिविर में शारीरिक दूरी व कोरोना के अन्य प्रोटोकाल का पूरा पालन किया गया। 
शिविर का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरत मंदो को सही समय पर रक्त मिल जाये तो उसका जीवन बच जाता है। ब्लड डोनेट कर रहे युवाओं का उन्होंने हौसला भी बढ़ाया। 
  भाजयुमो के महानगर संयोजक दीप प्रकाश ने बताया कि शिविर में लगभग 74 लोगों ने रक्तदान व प्लाजमा डोनेट किया। इसमें कार्यकर्ताओं के साथ आमजनमानस की भी भागीदारी रही। मीडिया प्रभारी खुर्शीद आलम के अनुसार भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी, प्रशांत सेठ, अभिषेक बाजपेयी, हर्ष शुक्ला, अनुराग मिश्रा, आशीष मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, दिव्यांश गोयल आदि कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियो ने शिविर में ब्लड डोनेट किया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular