हरदोई(हि.स.)। अज्ञात बदमाशों ने बीती रात सेवानिवृत होमगार्ड और उसकी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इस डबल मर्डर से पूरे क्षेत्र में भय व्याप्त है।
पुलिस के अनुसार बघौली थाना क्षेत्र के मऊ गांव में रिटायर्ड होमगार्ड संतराम व उसकी पत्नी कैलाशा की गला कटकर नृशंस हत्या कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के अनुसार मृतक संतराम अपनी पत्नी के साथ घर में रहते थे। मृतकों के बेटे बाहर नौकरी करते थे। पुलिस इस हत्याकांड की तफ्तीश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना का शीघ्र ही पर्दाफाश किया जाएगा।
अम्बरीष
