Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसेवानिवृत्त रोडवेज बस चालक की गोली मारकर हत्या

सेवानिवृत्त रोडवेज बस चालक की गोली मारकर हत्या

प्रतापगढ़ (हि.स.)। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में सेवानिवृत्त रोडवेज बस चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच की। पुलिस के अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया है।

आसपुर देवसरा के अकारीपुर में रविवार की देर रात सेवानिवृत्त रोडवेज बस चालक श्याम शंकर तिवारी (62) को खाना-पीना खाने के बाद टहल रहे थे। मंदिर के पास घूमते वक्त मोटर साइकिल सवार तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे तो बदमाश भाग चुके थे। गंभीर रूप से घायल श्याम शंकर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) विद्यासागर मिश्रा ने सोमवार को बताया कि आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव के निवासी रोडवेज के सेवानिवृत्त बस चालक श्याम शंकर तिवारी (62) को रविवार देर रात को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की है। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दीपेन्द्र/दीपक/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular