सेवानिवृत्त निरीक्षक ने दुष्कर्म की गलती को पीड़िता के पिता से फोन पर किया स्वीकार

सबूत के लिए मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी से धारा 61 का प्रमाण पत्र लेगी पुलिस

कानपुर (हि.स.)। चकेरी थाना में प्रभारी रह चुके दिनेश त्रिपाठी पर उसी थाना में किशोरी से दुष्कर्म किये जाने के मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने सेवानिवृत्त निरीक्षक को गिरफ्तार करते हुए जांच शुरु कर दी है। पुलिस के हाथ एक आडियो क्लिप लग गया है, जिसमें आरोपित दिनेश त्रिपाठी पीड़िता के पिता से फोन पर अपनी गलती स्वीकार कर रहा है। हालांकि पुलिस साक्ष्य के रुप में इस आडियो को मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी से धारा 61 का प्रमाण पत्र लेना होगा।

पीड़ित पिता के अनुसार उनकी पत्नी भी टिफिन सर्विस चलाकर बच्चों की पालन पोषण कर रही है। दिनेश त्रिपाठी प्रयागराज में अपने परिवार के साथ रहते हैं और समय—समय पर अपने चकेरी स्थित मकान में आते रहते हैं। रविवार की रात उसने 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने चकेरी थाना में मुकदमा दर्ज कराया और डीसीपी अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर ही रही है कि आरोपित के मोबाइल से एक आडियो क्लिप मिल गई। इस आडियो क्लिप में पीड़िता का पिता और आरोपित की बातचीत हो रही है।

error: Content is protected !!