Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त दारोगा समेत तीन किसानों के घरों में लाखों की चोरी

 सेवानिवृत्त दारोगा समेत तीन किसानों के घरों में लाखों की चोरी

बागपत (हि.स.)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौरोजपुर गुर्जर में चोरों ने सेवानिवृत्त दारोगा समेत तीन किसानों के घर से लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पर एसपी नीरज कुमार जादौन, सीओ डीके शर्मा व कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

ग्राम नौरोजपुर गुर्जर के प्रधान प्रतिनिधि संदीप चौधरी ने बताया कि सेवानिवृत्त दारोगा तेजपाल सिंह, किसान कृष्ण व बिल्लू के घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया है। चोरी की जानकारी बुधवार की सुबह परिवार के जागने पर पता चली। घर और आसपास तलाश की तो खेत में एक संदूक और कुछ कपड़े मिले हैं। पीड़ितों का कहना है कि चोरों ने मकानों की बाहर से कुंडी लगाकर अलमारी और छोटे संदूक का ताला तोड़कर नगदी, सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया है।

चोरी की घटना पर एसपी, सीओ और कोतवाली प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित परिवार ने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि चोरों को गिरफ्तार कर केस का जल्द राजफाश किया जाएगा।

गौरव/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular