राज्य डेस्क
लुधियाना। पंजाब के मंत्री भारत भूषण आशु पर कई आरोप जड़ने वाले पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों को आखिरकार पंजाब सरकार ने नौकरी से बर्खासत कर दिया है। उन्हें 31 अगस्त को नौकरी से बर्खास्त किया गया है। रोचक बात है कि इसी दिन डीएसपी सेखों सेवानिवृत हुए हैं। पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों ने बर्खास्तगी की पुष्टि की और कहा कि अब उनके पास हाईकोर्ट जाने के अलावा कोई चारा नहीं है लेकिन उन्हें अदालत से भी न्याय की कम उम्मीद है फिर भी एक बार अदालत की शरण में जाना पड़ेगा। गौरतलब है कि पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों नगर निगम लुधियाना में तैनात थे। जब नवजोत सिंह सिद्धू निकायमंत्री के पद पर थे। उस समय लुधियाना के सुआ रोड पर बन रहे ग्रैंड मैनर होम की जांच का जिम्मा सेखों को दिया गया था। उन्होंने इस जांच में खुलासा किया था कि इसमें बड़े स्तर पर धांधली हुई है। इस मामले में सबसे पहले मंत्री आशु और डीएसपी सेखों के बीच विवाद शुरू हुआ। मंत्री आशु और सेखों की फोन रिकॉर्डिंग भी बाहर आई। इसके बाद मामला पूरी तरह से गरमा गया। आखिरकार पंजाब सरकार ने डीएसपी सेखों को फर्स्ट कमांडेंट बहादुरगढ़ में तैनात कर दिया। मंत्री के साथ विवाद की जांच के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। तब से वह निलंबित चल रहे थे। इसके बाद पूर्व डीएसपी ने मंत्री आशु पर कई संगीन आरोप लगाए। यहां तक की उनके खिलाफ 1992 में दर्ज एक पुराने मामले की परतें खोलनी शुरू कर दी। आखिर में पंजाब सरकार ने 31 अगस्त को उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया। पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने जो संघर्ष शुरू किया है, वह उसे जारी रखेंगे। बर्खास्तगी के खिलाफ वह कानूनी राय ले रहे हैं और जल्द ही अदालत की शरण में जाएंगे लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं है कि अदालत भी न्याय दे पाएगी। राजनीति में आने के सवाल पर सेखों ने कहा कि अभी तक तो कोई उम्मीद नहीं है क्योंकि मेरी लड़ाई इस सिस्टम के खिलाफ है। यह सभी राजनीतिक दल एक जैसे है, आगे अभी कुछ कह नहीं सकते है।
यह भी पढ़ें : कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने पर ही मिलेगी पूर्ण सुरक्षा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
