Thursday, April 2, 2026
Homeमनोरंजनसेलेब्स ने फैंस को दी ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद

सेलेब्स ने फैंस को दी ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद

देश भर में आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनाई जा रही है। इस मौके पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों ने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए खास अंदाज में मुबारकबाद दी है।

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने ट्विटर पर लिखा-‘आपको और आपके प्रियजनों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद! हमेशा शांति और समृद्धि! #ईद मुबारक!’

सुपरस्टार चिरंजीवी ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-‘ सभी को ईद मुबारक! ईद-उल-अजहा के शुभ अवसर पर सभी के लिए एकजुटता, सद्भाव, शांति और खुशी की भावना फैलाए।’

अभिनेता संजय दत्त ने लिखा-‘ बकरीद के इस शुभ अवसर पर प्यार, मुस्कान और खुशी से भरा होने की कामना करता हूं। #ईद मुबारक!’

हुमा कुरैशी ने लिखा-‘अल्लाह सभी को सब्र, शुक्र और सुकून दे। ईद मुबारक!’

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने लिखा-‘आप सभी को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद!’

इन सब के अलावा हुमा कुरैशी, माधुरी दीक्षित, शमा सिकंदर आदि समेत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई सितारों ने फैंस को ईद -उल-अजहा की मुबारकबाद दी है।

सुरभि सिन्हा

RELATED ARTICLES

Most Popular