Saturday, April 4, 2026
Homeमनोरंजनसेलेब्स के घर पधारे बप्पा, धूमधाम से किया स्वागत

सेलेब्स के घर पधारे बप्पा, धूमधाम से किया स्वागत

देश में कोरोना महामारी से मिली राहत के बाद इस साल गणेश उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में इस पर्व का उत्साह देखने को मिल रहा है। कई सेलेब्स ने अपने-अपने घरों में बप्पा का शानदार स्वागत किया है। जिनकी तस्वीरें खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

सलमान खान-

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान हर साल पूरे परिवार के साथ गणपति जी का घर पर शानदार स्वागत करते हैं। इस बार भी उनके घर गलैक्सी अपार्टमेंट में बप्पा पधारे हैं। सलमान ने पूरे परिवार के साथ बड़ी ही धूमधाम के साथ बप्पा की आरती करके उनका स्वागत किया।

शिल्पा शेट्टी-

शिल्पा हर साल गणपति जी को अपने घर पर विराजमान करती हैं। इस बार भी उन्होंने बप्पा का स्वागत बहुत धूमधाम से किया है। एक्ट्रेस और उनका परिवार पूरे 10 दिनों तक बप्पा को घर में स्थापित करने के बाद विधि विधान से उनका विसर्जन करती हैं।

वरुण धवन-

अदाकार वरुण धवन ने भी अपनी फैमिली के साथ गणपति की घर पर स्थापना की है। वरुण कहते हैं कि इसी उत्साह के साथ पूरा परिवार मिलकर बप्पा के विसर्जन समारोह में भी शामिल होता है।

ऋत्विक धंजानी-

एंकर और अभिनेता ऋत्विक धंजानी भी भगवान गणेश में गहरी आस्था रखते हैं। वह हर साल अपने परिवार के साथ बप्पा को घर लाते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने घर में बप्पा का जोरदार स्वागत किया है।

अर्जुन बिजलानी-

एंकर और फेमस टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने भी अपने घर में गणेश जी की स्थापना की है। उन्होंने अपने परिवार के साथ पूरे उत्साह से गणेश जी स्थापित किए हैं।

इन सबके अलावा उर्मिला मांतोडकर, कार्तिक आर्यन, कृति सेनन समेत अन्य कई सेलेब्स भी गणपति उत्सव बहुत ही धूमधाम से मना रहे हैं।

कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular