Wednesday, April 1, 2026
Homeव्यापारसेमीकंडक्टर चिप की कमी होने लगी दूर, ऑटो मार्केट संकट से बाहर...

सेमीकंडक्टर चिप की कमी होने लगी दूर, ऑटो मार्केट संकट से बाहर आने लगा

– घरेलू वाहनों की बिक्री में हुआ कई गुना इजाफा

पुणे (हि.स.)। चौथी औद्योगिक क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। यहां डाटा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग क्षेत्र में महारत हासिल करने के निमित्त भारी भरकम निवेश होने लगा है। यही कारण है कि ऑटो इंडस्ट्रीज इस समय ग्रोथ पर है। सेमीकंडक्टर चिप की आपूर्ति में गुणात्मक सुधार हुआ है। इससे कंपनियों का प्रोडक्शन पहले से कई गुना अधिक बढ़ चुका है। वाहन निर्माण कंपनियों की बिक्री में भी एकाएक कई गुना इजाफा हुआ है।

कोरोना के दौर से ही देश की ऑटो इंडस्ट्रीज सेमीकंडक्टर चिप की कमी का सामना करने लगी। वर्तमान समय में सेमीकंडक्टर आपूर्ति में काफी सुधार हुआ है। इसी वजह से मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे वाहन बनाने वाली कंपनियों की बिक्री में जोरदार इजाफा हुआ है। इसी तरह किआ इंडिया, टोयोटा, किर्लोस्कर मोटर, होंडा कार्स इंडिया, स्कोडा ऑटो इंडिया ने भी वाहन बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि की है। सही मायने में वर्ष 2023 ऑटो इंडस्ट्रीज के लिए वरदान दायक साबित होने जा रहा है।

विश्व गुरु बनाने में चिप का होगा महत्वपूर्ण योगदान

देश में सेमीकंडक्टर का आयात ताइवान, चीन, साउथ कोरिया और जापान से होता है। वैश्विक आपूर्ति श्रंखला में अकेला ताइवान ही 65 फीसदी की सप्लाई देता है। ताइवान की एसएमएस दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर बनाने वाली कम्पनी है और यही कारण है कि ताइवान को कब्जाने के लिए चीन लालायित है।इसी कूटनीति के तोड़ को लेकर भारत सेमीकंडक्टर के क्षेत्र मैं आत्मनिर्भर और एक्सपोर्टिंग अब बनने के लिए बड़ा निवेश करना शुरू कर दिया है। गत वर्ष समाप्ति से पहले ही सेमीकंडक्टर रिसर्च डिजाइनिंग और उत्पादन को लेकर कई इनीशिएटिव प्रारंभ किए हैं और यही महारत भारत को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती।

गुजरात बनेगा सेमीकंडक्टर निर्माता हब

सेमीकंडक्टर पॉलिसी घोषित करने के साथ ही गुजरात सरकार ने कहा है कि मैन्युफैक्चरिंग का हब भी अब यही राज्य बनेगा।इस नीति को व्यवहारिक रूप देने के लिए ढोलेरा में सेमिकान सिटी स्थापित करने की तैयारी होने लगी है। यहां 200 एकड़ जमीन खरीद के लिए 75 फ़ीसदी अनुदान की भी घोषणा हो चुकी है। केंद्र सरकार सेमीकंडक्टर उत्पादन के लिए पूर्व में ही 76 हजार करोड़ की राशि का प्रावधान कर चुकी है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सेमीकंडक्टर पॉलिसी 2022-2027 की घोषणा करने के साथ ही कहा है कि पालिसी के तहत अगले 5 साल में 2 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेंगे।

ओमसिंह राजपूरोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular