गोण्डा। जिले के टिकरिया गांव के निवासी कैलाश नाथ मिश्र के भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। शनिवार को श्री मिश्र जैसे ही गोंडा रेलवे स्टेशन पर उतरे, लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। वन्दे मातरम् एवं भारत माता की जय के नारों के बीच श्री मिश्र अपने गाॅव टिकरिया पहुॅचे। गांव में पूरा जश्न का माहौल रहा। लोगों का बधाइयों का ताता लगातार बना हुआ है। इसी बीच एसजे फाउण्डेशन के अध्यक्ष आरके पाण्डेय ने भी घर पहुॅचकर बधाई दी व मंगलमय उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री मिश्र ने हमेशा देश भावना के भारत माता की रक्षा के लिए अपनी दी है।
