Sunday, April 5, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडासेंट जेवियर्स स्कूल में दिखी पूर्वोत्तर की झांकी, DM ने सराहा

सेंट जेवियर्स स्कूल में दिखी पूर्वोत्तर की झांकी, DM ने सराहा

अतिथियों ने फीता काटकर किया क्रिसमस मेले का उदघाटन

संवाददाता

गोंडा। स्थानीय सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई द्वारा निर्देशित एकीकृत कला परियोजना के अंतर्गत विभिन्न विषयों को अरुणाचल प्रदेश तथा मेघालय की कला संस्कृति बोली, पहनावा व प्रशासन राजनीतिक व्यवस्था, अवसंरचना के साथ जोड़ते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा शैक्षिक प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मेघालय और अरुणाचल प्रदेश की सभी संस्कृतियों को विद्यालय प्रांगण में अपनी कलाओं द्वारा उतार दिया, जिसे देख उपस्थित मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने बोला कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। साथ ही वे अन्य प्रदेशों की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त करते हैं। जिलाधिकारी ने बच्चों से उनके बनाए हुए प्रोजेक्ट पर विभिन्न प्रश्न पूछे तथा उन्हें प्रोत्साहित व उत्साहित किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने क्रिसमस मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न खेल स्टाल, खाने-पीने के स्टॉल के साथ-साथ मनोरंजन के विभिन्न स्टॉल लगाए। उपस्थित लोगों ने इसका खूब आनंद उठाया।

सेंट जेवियर्स स्कूल में दिखी पूर्वोत्तर की झांकी, DM ने सराहा


उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुजैन दत्ता, प्रधानाचार्य परमिंदर संधू ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को हरियाली का प्रतीक पुष्प गमला प्रदान कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। माता पिता पर आधारित गायन कार्यक्रम में अदम्य शुक्ला, राजनंदिनी सोनी, अवनीश तिवारी, अनन्या सिंह, सृष्टि राज, भोली शुक्ला की प्रस्तुति सराहनीय रही। वहीं विद्यालय के नृत्य प्रदर्शन में श्रेया सिंह, प्रतीक्षा, यति पल्लवी, प्रतिमा, अदिति, जय, अनुभव, प्रज्ञा, अंश, प्रतिमा का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा। उक्त अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे l

सेंट जेवियर्स स्कूल में दिखी पूर्वोत्तर की झांकी, DM ने सराहा
RELATED ARTICLES

Most Popular