Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसेंट्रल जेल फतेहगढ़ में 111 कैदी व बंदी रक्षक और कोरोना संक्रमित

सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में 111 कैदी व बंदी रक्षक और कोरोना संक्रमित

फर्रुखाबाद(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले की सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे कैदी कोरोना वायरस की मार से बेजार हैं। जिसके चलते रविवार को 111 नये मरीज सेन्ट्रल जेल में निकले हैं, जबकि पूरे जिले में 149 मरीज निकले हैं।
 रविवार को सुबह फतेहगढ़ के कासिम बाग निवासी 37 वर्षीय पुरुष, शमसाबाद मुरेठी निवासी दो पुरुष, नगला सेठ निवासी 18 वर्षीय किशोरी, सीएचसी नवाबगंज निवासी 32 वर्षीय पुरुष, ग्राम खलवारा निवासी 40 वर्षीय पुरुष, मोहम्मदाबाद के सलेमपुर निवासी 55 वर्षीय महिला, रोहिला निवासी दो युवक, नगला चब्ब निवासी 8 वर्षीय बालिका, याकूतगंज नगला पजाबा निवासी 2 महिला एक 62 वर्षीय वृद्ध, खन्नी नगला निवासी 13 वर्षीय किशोरी, नगला खैरबंद निवासी 26 वर्षीय युवक, आवास विकास निवासी चिकित्सक, भोलेपुर निवासी 25 वर्षीय महिला, कादरी गेट मारबाडी मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय युवक, मोहल्ला बजरिया हरलाल निवासी 33 वर्षीय युवक, कुचिया मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय युवती, शहर के आजाद नगर निवासी 65 वर्षीय पुरुष, बरखिरिया निवासी 44 वर्षीय पुरुष, मोहम्मद अमीन खां निवासी 43 वर्षीय महिला, सिबिल लाइन निवासी 24 वर्षीय युवक, सरस्वती विद्या मन्दिर जेएनबी रोड निवासी 23 वर्षीय युवक पॉजिटिव निकले है।
 इसके साथ ही 111 एक साथ कोरोना संक्रमित सेन्ट्रल जेल में बंदी और बंदी रक्षक पॉजिटिव निकले हैं, जिससे सेन्ट्रल जेल में हड़कंप मचा है। फिलहाल रविवार को कोरोना नें पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिये। जनपद में अब तक कुल 2545 मरीज निकल चुके हैं। 38 की अब तक मौत हो चुकी है, 659 सक्रिय केस है। सेंट्रल जेल में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस को लेकर जेल तथा जिला प्रशासन के होश उड़े हुए हैं। 
 जिला धिकारी मानवेन्द्र सिंह ने स्वीकार किया है कि आज सर्वाधिक 149 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें 111 रोगी सेंट्रल जेल फतेहगढ़ में मिले हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular