Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसेंट्रल जेल फतेहगढ़ के बंदी रक्षक ने पत्नी पर लगाया जहर देने...

सेंट्रल जेल फतेहगढ़ के बंदी रक्षक ने पत्नी पर लगाया जहर देने का आरोप

फर्रुखाबाद(हि.स.)। सेन्ट्रल जेल फतेहगढ़ के अधीक्षक के सुरक्षा कर्मी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने रविवार को अपनी पत्नी पर जहर देने का आरोप लगाया है। वह अधीक्षक की कार चलाने का भी कार्य करता है। 
रविवार को होश में आने पर बंदी रक्षक नें अपनी पत्नी को ही जहर देकर मारने का आरोप लगाया। उसने बताया कि मामले में तहरीर दी है। सेन्ट्रल जेल पर तैनात बंदी रक्षक अमित कुमार को बीती रात लोहिया अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती किया गया था। रविवार को अमित नें बताया कि पत्नी रचना आये दिन विवाद करती है। अनावश्यक आरोप लगाकर आत्महत्या कर परिजनों को जेल भिजवाने की धमकी देती है। उसे बंदी रक्षक के चरित्र पर भी शक है| अमित नें बताया की उसने शनिवार को 6 दिन का अवकाश लिया। उसे अपने गाँव जाना था। जब उसने घर आकर पत्नी रचना से कहा कि गाँव चलना है तो वह विवाद करने लगी। उसने मुख्य गेट पर ताला डाल दिया और ना अमित को जाने की अनुमति दी और ना ही खुद गाँव जाने को राजी हुई। अमित नें आरोप लगाया कि शाम को पानी में उसने कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या करने के इरादे से पिला दिया। जिससे अमित की हालत बिगड़ गयी। उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया। अमित नें बताया कि उसने पुलिस को तहरीर भी दी है।
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल नें बताया कि अभी बंदी रक्षक की तरफ से तहरीर प्राप्त नही मिली है। तहरीर मिलने पर जाँच कर कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular