Friday, March 27, 2026
Homeकानपुरसूटकेस में सब्जी रखकर बैंक के लॉकर पहुंचे आप कार्यकर्ता

सूटकेस में सब्जी रखकर बैंक के लॉकर पहुंचे आप कार्यकर्ता

कानपुर(हि.स.)। सब्जियों के दामों में हो रही बेतहाशा बढ़ोत्तरी को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने में जुटा हुआ है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सूटकेस में सब्जी रखकर इंडियन बैंक पहुंच गये। कार्यकर्ता लॉकर में सब्जी रखने के लिए बैंक कर्मचारियों से अनुरोध कर बढ़ती महंगाई पर विरोध जताया।

देश में बढ़ती मंहगाई और सब्जी के बढ़ते दाम खासकर टमाटर के दामों को लेकर आम जनमानस परेशान है। टमाटर का मुद्दा विधानसभा में खूब गूंजा और विपक्षी पार्टियां इसके बहाने सरकार को घेर रही हैं। इसी कड़ी में विरोध जताने के लिए आम आदमी पार्टी ने कानपुर में अनोखा प्रदर्शन किया, जिसमें सूटकेस में सब्जी को भरकर बैंक के लॉकर में जमा किया। हाथों में तख्ती लेकर बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। जब से बीजेपी आई है कमर तोड़ महंगाई है।

जिलाध्यक्ष अनुज शुक्ला ने कहा कि आम आदमी की थाली से पौष्टिक आहार ख़त्म होता जा रहा है और इसमें केंद्र व राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। हमारी मांग है कि इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए और जनता को जवाब भी देना चाहिये।

अजय/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular