Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति से करोड़ों लोगों को मिला रोजगार

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति से करोड़ों लोगों को मिला रोजगार

– प्रदेश सरकार की नीति से स्थापित हुए लाखों उद्यम

कानपुर(हि.स.)। किसी भी देश के विकास के लिए सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यम रीढ़ का कार्य करती है। इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इस उद्यम को बढ़ाने का काम किया और लाखों उद्यम स्थापित किये गयें। इन उद्यमों से करोड़ों लोगों को रोजगार मिला।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के परम्परागत उद्यमों, कारीगरी आदि को बढ़ावा देते हुए नये उद्यमों के स्थापना के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के विकास पर विशेष बल दिया है। इसके विकास के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण वितरित करते हुए उद्यम स्थापित कराकर लोगों को रोजगार दिया गया है। विगत वर्षों में बैंकों के माध्यम से प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम ईकाइयों को बढ़-चढ़कर ऋण वितरण किया गया। जहां वर्ष 2016-17 में केवल 28,136 करोड़ रुपये का ऋण वितरण एमएसएमई इकाइयों को किया गया था, वहीं वर्ष 2020-21 में 73,765 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया गया जो विगत 04 वर्षों में 2.5 गुना से अधिक की वृद्धि को दर्शाता हैं। प्रदेश में वर्ष 2020-21 की अधिकांश अवधि में प्रदेश में लॉकडाउन लागू होने के बावजूद भी यह वृद्धि दर्ज की गयी है। वार्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत विगत वर्षों में एमएसएमई क्षेत्र में ऋण वितरण की स्थिति बड़ी सफल रही है।

प्रदेश में वर्ष 2020-21 में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बैंको द्वारा प्रदेश में 34,80,596 नई एमएसएमई इकाईयों को ऋण वितरण किया गया, जिसके माध्यम से लगभग 63 लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान किया गया। इस प्रकार वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में लगभग 80 लाख एमएसएमई इकाईयों को ऋण उपलब्ध कराते हुए 1.50 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गए हैं।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular