Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुहेलदेव जनता पार्टी और आपका पार्टी ने पिंडरा सीट से प्रत्याशी घोषित...

सुहेलदेव जनता पार्टी और आपका पार्टी ने पिंडरा सीट से प्रत्याशी घोषित किया

वाराणसी (हि.स.)। प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में छोटी-छोटी पार्टिया भी जुट गई हैं। चुनाव में सुहेलदेव जनता पार्टी ने सहयोगी दल आपका पार्टी के साथ मिलकर सोमवार को वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से सर्वेश सिंह बब्लू को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया।

पार्टी के अध्यक्ष संतलाल राजभर ने बताया कि, चुनाव में आपका पार्टी के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे। आपका पार्टी के अध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि दोनों पार्टिया प्रदेश के सभी सीटों पर मिलकर लड़ेगी। मिश्रा ने बताया कि पिंडरा विधानसभा के प्रत्याशी दोनों दलों से संयुक्त उम्मीदवार है। प्रदेश के 06 विधानसभा क्षेत्र से दोनों पार्टी ने सयुंक्त रूप से प्रत्याशी उतार दिया है। प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गये है। मिश्र ने कहा कि चुनाव में भाजपा सहित सभी पार्टिया ब्राम्हण हितैषी बन रही है। ब्राम्हण अब सभी पार्टियों को देख चुके है। जब ब्राम्हणों पर अत्याचार हो रहा था तो उस समय कोई भी राष्ट्रीय या क्षेत्रीय दल विरोध में सामने नहीं आया था। उस समय सुहेलदेव जनता पार्टी और आपका पार्टी ही मुखर रही।

महेन्द्र मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन विरोधी नीतियों से देश में महंगाई चरम पर है। इसके चलते गरीब और मध्यम वर्ग का हाल बेहाल है। सरकार के नीतियों के चलते लोगों के पास इतना पैसा नही है कि वह घर का खर्च चला सके। सरकार मुफ्त का राशन देकर अपनी जन विरोधी नीतियों पर पर्दा डाल रही है। कोरोना काल में केन्द्र और प्रदेश सरकार की अक्षमता उजागर हो गई हैं । ये सरकार सिर्फ अमीरों के लिए कार्य कर रही है। वार्ता में दोनों पार्टियों न अपना एजेन्डा भी जारी कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular