फिरोजाबाद(हि.स.)। फिरोजाबाद जिले की पहचान बन रही आर्क चिप्स फैक्टरी से जुड़ी महिलाओं को चिप्स निर्माण में अपना दबदबा रखने वाली पेप्सिको कम्पनी चिप्स बनाने से लेकर उन्हें मार्केट में बेचने तक का प्रशिक्षण देगी। पेप्सिको कम्पनी से प्रशिक्षण मिलने के बाद महिलाओं के स्वयं सहायता समूह की आर्क चिप्स फैक्टरी को एक नई उड़ान मिलेगी और बिक्री में इजाफा होगा।
फिरोजाबाद जनपद को प्रमुख रूप से आलू उत्पादक क्षेत्र माना जाता है क्योंकि यहां 50 हजार से अधिक हेक्टेयर जमीन में आलू की खेती होती है। प्रतिवर्ष काफी बड़े पैमाने पर फिरोजाबाद में आलू का उत्पादन होता है। कभी-कभी आलू सस्ता होने के कारण यहां के किसानों को आलू फेंकना भी पड़ता है। आलू उत्पादित क्षेत्र होने के कारण यहां पर काफी समय से चिप्स बनाने की कंपनी लगाए जाने की मांग हो रही थी।
दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित सुहाग नगरी महिला प्रेरणा उत्पादक कम्पनी लिमिटेड आर्क आलू चिप्स उत्पादन इकाई की शुरुआत वर्ष 2021 में स्वयं सहायता समूह की 650 महिलाओं ने लगभग 46 लाख रुपये की लागत से की थी। इस कम्पनी से जुड़ी प्रत्येक महिला द्वारा 3 हजार रुपये का योगदान दिया गया था। इसके अलावा सरकारी मदद लेकर इस फैक्टरी को शुरू किया गया। इस कंपनी की बागडोर पूरी तरह से महिलाओं के हाथ में है। इस कंपनी में 10 महिला डायरेक्टर हैं। अब पेप्सिको कंपनी इस आर्क चिप्स फैक्टरी से जुड़ी महिलाओं को चिप्स बनाने और उनकी सप्लाई आदि को लेकर ट्रेनिंग देने जा रही है। पेप्सिको कंपनी का यह निर्णय स्वयं सहायता समूह की इन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।
मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि पेप्सिको कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। उन्होंने आर्क चिप्स कम्पनी एवं उत्पाद की प्रशंसा करते हुए इसे महिला सशक्तीकरण का अनूठा प्रयास बताया है। पेप्सिको कंपनी चिप्स कारखाने को संचालित करने वाली महिलाओं को तकनीकी रूप से ट्रेंड करने के साथ उन्हें मार्केटिंग के बारे में भी जानकारी देगी। इसके साथ ही पेप्सिको कंपनी के प्रतिनिधि मंडल ने वित्तीय मदद का भी भरोसा दिया है।
कौशल
