Tuesday, March 31, 2026
Homeमनोरंजन सुशांत सिंह राजपूत के बारे मनोज बाजपेयी ने खुलकर बात की

 सुशांत सिंह राजपूत के बारे मनोज बाजपेयी ने खुलकर बात की

हाल ही में मनोज बाजपेयी ने सुशांत सिंह राजपूत के बारे में खुलकर बात की। मनोज बाजपेयी ने सुशांत के साथ ‘सोनचिड़िया’ में काम किया था। मनोज ने एक इंटरव्यू में सुशांत की मौत के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “सुशांत बॉलीवुड इंडस्ट्री की राजनीति और गुटबाजी के साथ तालमेल नहीं बिठा पाए। सुशांत ने जबसे बॉलीवुड में कदम रखा तब से वह स्टार बनना चाहते थे। लेकिन सुशांत बॉलीवुड की गंदी पॉलिटिक्स को झेल नहीं पाए।”

इसके अलावा ‘फैमिली मैन’ अभिनेता ने यह भी कहा कि उन्होंने ‘सोनचिरैया’ में सुशांत के साथ स्क्रीन शेयर की है, उन्होंने देखा कि एसएसआर कितने दयालु हैं और सुशांत को कोई अहंकार नहीं था। वो मेरा काफी सम्मान करता था। मैं सेट पर मटन बनाता था, वो बड़े मन से उसे खाने आता था। मनोज बाजपेयी ने यह भी कहा कि मुझे नहीं पता था कि वो ऐसा कदम उठा लेगा। सुशांत एक साफ दिल का आदमी था। वो अंदर से बच्चा था। वो इंडस्ट्री की हेरफेर को समझ नहीं सका।

लोकेश चंद्रा/संजीव

RELATED ARTICLES

Most Popular