Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यसुशांत मामले की जांच का खुलासा करे सीबीआई : अनिल देशमुख

सुशांत मामले की जांच का खुलासा करे सीबीआई : अनिल देशमुख

राजबहादुर यादव

मुंबई (हि.स.)। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सुशांत की मौत के मामले का खुलासा करना चाहिए। इस मामले में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स ) की टीम ने अपनी रिपोर्ट भी सीबीआई को सौप दी है। एम्स ने आत्महत्या की पुष्टि की है।देशमुख ने कहा कि सुशांत सिंह की मौत की जांच मुंबई पुलिस प्रोफेशनली इसी एंगल पर कर रही थी। उस समय विपक्ष ने इस मामले को लेकर शक व्यक्त किया और फेक अकाउंट बनाकर सोशल मीडिया में गलत जानकारी प्रसारित की। विपक्ष ने छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र को बदनाम करने का भी प्रयास किया। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र को बदनाम करने वालों का नेतृत्व कर रहे थे। बिहार के पूर्व डिजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने इस मामले में मुंबई पुलिस व महाराष्ट्र को देश स्तर पर बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अनिल देशमुख ने सवाल खड़ा किया कि क्या अब देवेंद्र फडणवीस गुप्तेश्वर पांडे का चुनाव प्रचार करेंगे?अनिल देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र की बदनामी करने वालों पर सायबर सेल कार्रवाई कर रहा है। अब तक की जांच में विपक्ष के 80 हजार से ज्यादा फेक अकाउंट का पता चला है। सायबर सेल की जांच में महाराष्ट्र की बदनामी करने वालों के नाम का जल्द ही खुलासा होगा और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular