Sunday, April 5, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलसुल्तानपुर रोड पर बने एलडीए के एलआईजी फ्लैट खरीदने पर मिलेगी पांच...

सुल्तानपुर रोड पर बने एलडीए के एलआईजी फ्लैट खरीदने पर मिलेगी पांच प्रतिशत की छूट

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने सुल्तानपुर रोड पर सीजी योजना में 24 से 25 लाख में एलआईजी फ्लैट पाने का मौका दे दिया है। 31 अक्टूबर तक कोई भी व्यक्ति इसका निर्धारित मूल्य देकर एलआईजी फ्लैट पा सकता है। एक साथ पूरी राशि जमा करने पर पांच प्रतिशत की छूट भी मिलेगी।

एलडीए के अपार्टमेंट अनुभाग में योजना से सम्बंधित होर्डिंग भी लगायी गयी है। फ्लैट पाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा और फ्लैट से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध है। अनुभाग में कार्यरत अधिकारी मोहम्मद ओवैस लोगों को योजना की जानकारी दे रहे हैं। साथ ऑनलाइन व्यवस्था को अपनाने के लिए भी कह रहे हैं।

एलडीए की सीजी योजना में मिलने वाले फ्लैट में बिजली व पानी के लिए दौड़ लगानी नहीं होगी, बल्कि सीधे तौर पर दोनों व्यवस्थाएं फ्लैट में मिलेंगी। योजना के तहत जिन लोगों ने अभी तक बुकिंग करायी है, उनकी माने तो सुल्तानपुर रोड पर कम आय के लोगों के लिए यह योजना उनके जिंदगी में बदलाव लाने वाली है।

एलडीए के वीसी, सचिव स्तर पर भी आवासीय फ्लैटों की बिक्री के लिए आये दिन बैठकें की जा रही हैं। इसके साथ ही योजनाओं के बनने और बिकने वाले फ्लैटों के लिए एलडीए के अन्य अधिकारी भी अपने प्रयास करते रहे हैं।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular