Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुल्तानपुर : युवक की गोली मारकर हत्या

सुल्तानपुर : युवक की गोली मारकर हत्या

सुलतानपुर (हि.स.)। बल्दीराय थाना क्षेत्र के वलीपुर चौकी अंतर्गत दौलतपुर मजरे हेमनापुर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

बल्दीराय थाना क्षेत्र के वलीपुर चौकी अंतर्गत दौलतपुर मजरे हेमनापुर गांव में बीती रात एक युवक की लाश लहूलुहान अवस्था में मिली है।

पुलिस अधीक्षक डा.विपिन कुमार मिश्र ने मंगलवार को बताया कि मृतक युवक अयोध्या जिले के बीकापुर के मदरवा निवासी सूरज (32) की है। युवक एक महिला से मिलने आया था। विवाद में गोली लगने से मौत हो गयी। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गयी।

RELATED ARTICLES

Most Popular