सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र-दोस्तपुर अन्तर्गत ग्राम-नारामधईपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान मोटरसाईकिल सवार एक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश को घायलावस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके ऊपर लगभग आधे दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि पुलिस चेकिंग के दौरान बीती रात थाना क्षेत्र-दोस्तपुर अन्तर्गत ग्राम-नारामधईपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान मोटरसाईकिल सवार पर दो संदग्धि व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये। जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उनके द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी गयी, जवाब में पुलिस द्वारा भी फायरिंग की गयी। अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। दूसरे को भी पकड़ लिया गया।
गोली लगने वाला व्यक्ति आर्दश पाण्डेय पुत्र ओम प्रकाश पाण्डेय निवासी-हमजाबाद,थाना-जयसिंहपुर,जनपद-सुलतानपुर व दूसरा सत्येन्द्र गौतम पुत्र भदई निवासी-गोरा,थाना-मोतिगरपुर,जनपद-सुलतानपुर निवासी है। जिनके ऊपर लूट व चोरी के कई अपराध दर्ज है, जिनमें यह फरार चल रहे थे। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर में भर्ती कराया गया है।
सुल्तानपुर : मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार हुआ बदमास
RELATED ARTICLES
