Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुलतानपुर : 25-25 हजार के दो आरोपितों को पुलिस ने भेजा जेल

सुलतानपुर : 25-25 हजार के दो आरोपितों को पुलिस ने भेजा जेल

सुलतानपुर (हि.स.)। थाना-अखण्डनगर व सीबीसीआईडी की संयुक्त पुलिस टीम ने पांच साल से फरार चल रहे 25-25 हजार के दो ईनामी आरोपितों को गिरफ्तार किया है । 

पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि थाना अखण्डनगर पुलिस टीम व सीबीसीआईडी खण्ड लखनऊ की संयुक्त टीम ने 25-25 हजार के दो आरोपितों को देवनगर चौराहा से गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपित राम सिंह पुत्र राम बहाल एवं सुभाष सिंह पुत्र स्व. कुंजल सिंह निवासीगण ग्राम-रतनपुर मैरवा के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार 2017 से लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस ने न्यायिक प्रकिया के तहत जेल भेजने की कार्यवाही की है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular