Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुलतानपुर, हरदोई और भदोही में अमित शाह की जनसभा मंगलवार को

सुलतानपुर, हरदोई और भदोही में अमित शाह की जनसभा मंगलवार को

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गयी है। पार्टी प्रदेश में शीर्ष नेताओं की जनसभाएं लगातार आयोजित कर रही है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस समय उप्र में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। शाह 28 दिसंबर को हरदोई, सुलतानपुर और भदोही में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने सोमवार को बताया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को जन विश्वास यात्रा के दौरान आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। शाह मंगलवार को दोपहर 12 बजे जीआईसी मैदान, हरदोई में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर दो बजे आवास विकास मैदान, ओमनगर सुलतानपुर और शाम चार बजे विभूति नारायण राजकीय इंटर कालेज मैदान, ज्ञानपुर, भदोही में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

दिलीप शुक्ला

RELATED ARTICLES

Most Popular