Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुलतानपुर : हत्या के तीन आरोपित गिरफ्तार, जेल

सुलतानपुर : हत्या के तीन आरोपित गिरफ्तार, जेल

सुलतानपुर (हि.स.)। थाना बल्दीराय पुलिस ने युवक के तीन हत्यारोपितों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की कार्यवाही की है।

पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि बल्दीराय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर परसौली मोड़ के पास क्षेत्र चौकी देहली बाजार से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सन्दीप यादव पुत्र प्रेम कुमार यादव, सम्प्रीत उर्फ भुल्लर यादव पुत्र प्रेम कुमार यादव, कल्लू उर्फ मुन्नू पुत्र धर्मू निवासीगण ग्राम पूरे हजारी मौजा ऐंजर के रूप में पहचान हुई है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से आलाकत्ल एक अदद मोटा डण्डा बरामद किया है।

— कब और कैसे हुई हत्या

थाना बल्दीराय क्षेत्रान्तर्गत ग्राम आछरपुर मजरे ऐंजर गाँव निवासी बद्री प्रसाद मिश्र (45) की दो दिन पहले शनिवार रात उनके तीन साथियों मुन्नू, संदीप और सम्प्रीत ने साथ बैठकर शराब पी। पुराने पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद के चलते उसके तीनों साथियों ने मिलकर मार पीटकर हत्या कर दी व मौके से फरार हो गए। रविवार को शव मिलने पर हड़कम्प मच गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular