Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुलतानपुर : हत्या के आरोप में फरार चल रहे 25 हजार के...

सुलतानपुर : हत्या के आरोप में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा

सुलतानपुर (हि.स.)। नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को हत्या के मामले में फरार चल रहे पचीस हजार रुपये के इनामी आरोपित को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी ने बुधवार को बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अमहट चौराहे के पास से मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 

एसपी ने बताया कि हिमांशु हत्याकांड में फरार एक आरोपित को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक प्रकिया के तहत जेल भेजने की कार्यवाही की गयी है

Submitted By: Edited By: Deepak Varun

RELATED ARTICLES

Most Popular