सुलतानपुर (हि.स.)। थाना जयसिंहपुर क्षेत्रार्न्तगत में बगिया चौराहे पर बैंक मित्र से एक लाख की लूट के आरोपित पर पुलिस 25 हजार का इनाम घोषित किया है। फरार आरोपित लगभग दर्जनभर मुकदमे में वांछित हैं ।
पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में हरिराम यादव पुत्र परशुराम यादव अर्जुनपुर गंगापुर का निवासी है 13 जनवरी की शाम उनसे एक लाख दस हजार की लूट हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार चल रहे आरोपी पर पचीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है ।आरोपित आदर्श पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय निवासी ग्राम मैधन थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर है जो कि वर्तमान समय में फरार चल रहा है।
-लूट की घटना का है आरोपित
हरिराम यादव केनरा बैंक का मित्र था, 13 जनवरी की शाम बगिया चौराहे से अपने घर बिरसिंहपुर रोड होते हुए जा रहा था। बगिया चौराहे से कुछ आगे बढ़ने पर बिरसिंहपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप से हरिराम यादव पर बिरसिंहपुर रोड पर पीछे से बाइक पर तीन सवार आए और लाठी से उसके सिर पर वार किया। लाठी के वार से हरिराम घायल हो गया। अज्ञात बाइक सवार तीन व्यक्ति लगभग एक लाख दस हज़ार रुपये छीन कर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी है ।
दयाशंकर
