सुलतानपुर (हि.स.)। लंभुआ थाना क्षेत्र स्थित गांव मलाक तुलापुर में सोमवार को दो पक्षों में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षा में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गये, जिसमें इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
पुलिस अधीक्षक डॉ.विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे के दरमियान अशोक सिंह का पड़ोसी राम नरेश के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया। दोनों में हुई मारपीट में राम नरेश (60) उनका पुत्र मनोज कुमार (30), बैजनाथ की पत्नी इन्नराजी (50), उनका पुत्र जितेंद्र (25) और पुत्री पुष्पा (15) घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मनोज कुमार की मृत्यु हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दयाशंकर/दीपक
