Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुलतानपुर : युवक का बाग मे मिला शव, हत्या की आशंका

सुलतानपुर : युवक का बाग मे मिला शव, हत्या की आशंका

सुलतानपुर (हि.स.)। कुडवार थानाक्षेत्रान्तर्गत कस्बा कुडवार के एक गांव की बागिया में मंगलवार को एक युवक की लाश मिली है। शव पर मिले चोट के निशान से हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने मंगलवार को बताया कि थाना कुडवार क्षेत्र अन्तर्गत कस्बा कुडवार से नवगवां तीर रोड पर सीताराम की बगियां में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान अमेठी जनपद के जामो गांव निवासी शुभम के रुप में हुई है। शुभम की शादी वर्ष 2016 में कुडवार कस्बा निवासी ज्ञान प्रकाश की बेटी किरण से हुई थी। आपसी मन मुटाव के चलते इनका दहेज व गुजारा भत्ता का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। परिवार को आशंका है कि इसी मामले को लेकर शुभम की हत्या की गई है। फिलहाल तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular