Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुलतानपुर में सड़क हादसा, दो की मौत

सुलतानपुर में सड़क हादसा, दो की मौत

सुलतानपुर(हि.स.)। जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के टाटिया नगर स्थित अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर मोटर साइकिल सवार तीन युवकों को विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों की सड़क पर गिरते ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। उसको जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालत के मद्देनजर डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक बुधवार सुबह शहर से फरीदीपुर स्थित केएनआई कॉलेज जा रहे थे। अभी छात्र टाटिया नगर पर पहुंचे ही कि तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। स्थानीय लोग जब तक मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल पहुंचाते, दो छात्रों ने दम तोड़ दिया। एक अन्य छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी हालत नाजुक बनी है। डॉक्टर ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया है।

मृतक छात्रों की पहचान राजेशवर सिंह (23) पुत्र रमाकांत सिंह निवासी सैफाबाद थाना फुलवारी जिला बस्ती एवं शिवाकांत सिंह (23) पुत्र दीपक सिंह बहेला जौनपुर के रूप में हुई है। घायल की शिनाख्त कुलदीप यादव पुत्र चंद्र भान यादव के रूप में हुई है।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular