Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसुलतानपुर में भूपेंद्र चौधरी का भव्य स्वागत

सुलतानपुर में भूपेंद्र चौधरी का भव्य स्वागत

सुल्तानपुर(हि.स.)। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा तैयारी मे जुट गयी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शुक्रवार को जब वाराणसी जाते समय वे सुलतानपुर पहुंचे तो भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसमें वे दावेदार भी थे जो चेयरमैन पद के दावेदार हैं। हर एक का माला-गमछा भूपेंद्र चौधरी ने उसके गले में डाल दिया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव की तैयारी के लिए हम सब लोग लगे हैं। सबको अधिकार है, सब टिकट मांग रहे लेकिन नेतृत्व जो निर्णय लेगा हम सब साथ रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष के जिले की सीमा पर स्थित असरोगा टोल प्लाजा पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा की अगुवाई में पार्टीजनों ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा के एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक सीताराम वर्मा, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, बबिता जायसवाल, ज्ञान प्रकाश जायसवाल,आशीष सिंह रानू, विजय रघुवंशी, प्रदीप शुक्ला,अरुण द्विवेदी, संतोष सिंह, प्रदीप दूबे सहित सैकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। अमहट में नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल एवं जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

दयाशंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular