सुलतानपुर (हि.स.)। थाना गोसाईगंज पुलिस एवं प्रशासन की स्टैटिक टीम (स्थायी निगरानी दल) ने जांच के दौरान एक कार से 13 लाख, 57 हजार, दो सौ रुपये नकद बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक डा. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि शुक्रवार देर रात जिले के मुख्य स्थानों पर बैरियर स्थापित कर पुलिस टीम व प्रशासनिक स्तर पर गठित स्टैटिक टीम (स्थायी निगरानी दल) संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और अवैध प्रचार एवं अन्य वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान थाना गोसाईगंज क्षेत्र में उघड़पुर में चेकिंग के दौरान फोर्ड फिगो वाहन से कुल 13 लाख, 57 हजार, 200 रुपये कैश बरामद किए गये। बरामद कैश के बारे में पूछताछ पर संतोषजनक जवाब न देने व वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर उक्त कैश को जब्त कर लिया गया। इस बारे मेंआयकर विभाग की टीम अग्रिम जांच एवं आवश्यक कार्यवाही कर रही है ।
दयाशंकर
